फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने रद्द की पाकिस्तान के साथ शांतिवार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए 20 अग्रिम चौकियों पर फायरिंग की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा था कि यह ठीक नहीं है, लेकिन उनका कहना था कि पाकिस्तान की इस हरकत से शांतिवार्ता पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए।

विपक्ष ने भी इस मसले पर मोदी सरकार को घेरने का प्रयास किया था। बता दें कि इस महीने में पाकिस्तान अब तक 13 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है।

शब्‍बीर शाह ने पाक उच्चायुक्त से वार्ता की

लगातार हो रही सीज फायर उल्लंघन के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ शांत‌िवार्ता को रोक दिया है। 25 अगस्त को होने वाली भारत-पाक सचिवों की वार्ता को फिलहाल रद कर दिया गया है।

पाकिस्तानी उच्चायोगी की तरफ से इस वार्ता से पहले कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को न्योता भी भेजा गया था। जिसके बाद अलगाववादी नेता शब्‍बीर शाह ने आज दिल्ली में पाक उच्चायुक्त अब्दुल बसित से वार्ता की है।
विज्ञापन

भारत सरकार ने कड़ा रूख अख्त‌ियार किया

कई अन्य अलगाववादी नेता बसित से मिलने के ल‌िए कश्मीर से दिल्ली रवाना हो गए हैं जिन्हें मंगलवार को बसित से मुलाकात करनी थी।

पाकिस्तानी उच्चायोग कश्मीर के मसले पर जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए और समस्या का हल तलाशने के ल‌िए अलगाववादियों से बात करने के विचार में था लेकिन पाकिस्तानी उच्चायोग का यह कदम भारत सरकार को खटक गया।

इसके साथ ही लगातार हो रही सीज फायर की घटनाओं से भी भारत सरकार ने कड़ा रूख अख्त‌ियार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें