फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान

Thu, 24 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
एक-दूसरे को म‌िठाइयां देते सैन्य अध‌िकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान डे के मौके पर बुधवार को पुंछ के चक्का दा बाग और मेंढर में भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार धार्मिक समारोह और इस दिन के ऐतिहासिक महत्व के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां देना दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल का हिस्सा है। इससे लाइन आफ कंट्रोल पर आपसी सद्भावना और अमन शांति बनाने में मदद मिलेगी।

मेंढर और चक्का दा बाग स्थित एलओसी की जीरो लाइन पर बुधवार की सुबह दोनों ओर के सैन्य अधिकारी पहुंचे और भारतीय अधिकारियों ने पाक सैनिकों को खुशमिजाज माहौल में बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलओसी पर देश की रक्षा के ल‌िए तैनात जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कुछ जवानों ने सीमा से सटे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ होली खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें