फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की साजिशों का खुलासाः लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कही ये बातें

Fri, 29 Jan 2021 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

भारत ने हमेशा संघर्षविराम समझौते का सम्मान किया है। पाकिस्तान ने सदैव धोखा दिया है। साल 2019 में 3,824 संघर्षविराम उल्लंघन और 2020 में 5,426 संघर्षविराम उल्लंघन स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी सेना के इरादे का संकेत देते हैं। ये बातें भारतीय सेना के उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने कही।

विज्ञापन


सेना के कमांडर ने कहा कि भारतीय सैनिकों की जवाबी कार्रवाई, मुस्तैदी,  मजबूत जवाबी घुसपैठ ग्रिड ने आतंकवादियों की घुसपैठ को काफी हद तक नाकाम बनाया है। लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कहा कि हम मानते हैं कि भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं द्वारा किए गए युद्धविराम समझौते को कायम रखने और हमने हमेशा इसका सम्मान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बल कश्मीर में शांति बनाए रखने के लिए त्रिस्तरीय रणनीति अपना रहे हैं। सुरक्षा रणनीति कानून और व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी चौकियों ने नियंत्रण रेखा के साथ हमारे गांवों को भी निशाना बनाया है। निर्दोष नागरिकों के जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सेना अवाम के साथ है और अवाम सेना के साथ है। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद को तेज करने के संदर्भ में पाकिस्तान की रणनीति पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जहां तक आतंकवाद का सवाल है, आप सभी ने देखा कि हम मुस्तैदी से इसके खिलाफ काम कर रहे हैं और सफलता भी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें