फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही पाक के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में भी मनाएंगे 15 अगस्त: रवींद्र रैना

Fri, 14 Aug 2020 03:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में भाजपा और राष्ट्रवादी ताकतों के फलने-फूलने का दौर शुरू होने से पाकिस्तान और अलगाववादी बौखला गए हैं। अपनी बौखलाहट के कारण भाजपा नेताओं पर हमले करवा रहे हैं। मगर राष्ट्र विरोधी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि कश्मीर में 95 फीसदी लोग राष्ट्रवादी हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

विज्ञापन


रैना ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निर्दोष लोगों, स्कूली विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं। ऐसे में कश्मीर के लोग पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति नहीं रखते हैं। उन्होंने कश्मीर घाटी में काम कर रहे भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे बहादुरी से देश के सिपाही की तरह काम कर रहे हैं और बलिदान भी दे रहे हैं। भाजपा नेताओं का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्द कश्मीर आतंकवाद मुक्त होगा।

उन्होंने भाजपा नेता शेख वसीम बारी, अब्दुल हमीद नाजिर, सरपंचों व पंचों आदि को श्रद्धांजलि दी और कहा कि लोगों में बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही पाकिस्तान ने इन नेताओं की हत्या करवाई। लेकिन पाकिस्तान कश्मीर में भाजपा को कभी रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा जल्द ही पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोग भी 15 अगस्त मनाएंगे। जम्मू कश्मीर में काम कर रहे सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि हम 15 अगस्त को संकल्प लेंगे कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को भी मुक्त करवाएंगे। वहां रहने वाले हमारे लोग पाकिस्तान और चीन की गुलामी से मुक्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें