फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75वां स्वतंत्रता दिवस: श्रीनगर के एकमात्र किले हरि पर्वत पर उप-राज्यपाल ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा, लोगों से की ये अपील

Sun, 15 Aug 2021 08:47 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद मट्टू ने निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जम्मू शहर के लोअर गुम्मट, डोगरा चौक, ज्यूल चौक, बिक्रम चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर के एकमात्र किले हरि पर्वत पर उप-राज्यपाल ने फहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच नई उमंग और जोश के साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। श्रीनगर नगर निगम के मेयर जुनैद मट्टू ने निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। श्रीनगर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू में सलाहकार राजीव राय भटनागर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालयों और अन्य जगहों पर तिरंगा फहराया गया। 18 जिला मुख्यालयों में इस बार डीसी की जगह डीडीसी अध्यक्षों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहली बार श्रीनगर के एकमात्र किले हरि पर्वत पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। सिन्हा ने अपने संबोधन में कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत का जिक्र किया, साथ ही लोगों से इसी मार्ग को अपनाने की अपील की। जम्मू-कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर सरकार और सेना द्वारा कई ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए हैं। इसके साथ ही गुलमर्ग में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है।

75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बडगाम पुलिस ने सेलिब्रेटिंग द स्पिरिट ऑफ फ्रीडम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसे ताहिर सलीम खान एसएसपी बडगाम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम रेलवे स्टेशन बडगाम से सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ और लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए जिला पुलिस मुख्यालय बडगाम में समाप्त हुआ। 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 लोग सम्मानित
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले करीब 25 कर्मचारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें कोविड वॉरियर भी शामिल हैं। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। परेड के प्रत्येक एंट्री प्वाइंट पर आने वाले व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परेड में विद्यार्थियों की ओर से  स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बनाई गई 75 अंक की आकृति आकर्षण का केंद्र रही। 

सीमावर्ती क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पहरा
सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर सेना और बीएसएफ  के जवान मुस्तैद हैं। पुलिस भी नाकों पर हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। दोमाना, घरोटा और कानाचक में जगह-जगह पुलिस और सुरक्षाबलों ने नाके लगाएं हैं। सभी चौकी अफसर, थानेदार और डीएसपी अपने-अपने क्षेत्र में रात को गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें