फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन

Fri, 28 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट के प्रधान सुनील डिंपल ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के लिए आंदोलन शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित नामों में जम्मू का नाम स्मार्ट सिटी के लिए नहीं आने पर उन्होंने राज्य सरकार का जमकर विरोध किया है।
विज्ञापन


रैली के रूप में अनिश्चितकालीन आंदोलन को शुरू करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी मांग पर कोई अमल नहीं हुआ तो भविष्य में  आंदोलन को उग्र करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हमेशा से जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव करती आई है। पहले एम्स को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। इससे पहले पावर प्रोजेक्ट नहीं लगने दिया, लेकिन स्मार्ट सिटी के मामले में वे चुप नहीं बैठेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में होने के बावजूद 99 स्मार्ट सिटी की लिस्ट में जम्मू को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जम्मू के बारे में अहम फैसले लेने चाहिएं।
विज्ञापन


हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर सरूप गुप्ता, हरबंस टंडन, रमेश चंद्र कोहली, विनोद सूरी, सोमनाथ शर्मा, राम कपूर, अशोक और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें