फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटा आवेदकों को प्लॉट देगा जेडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) अधूरे प्रोजेक्टों पर कोर्ट से स्टे हटते ही फिर से काम शुरू करेगा। साथ ही अतिक्रमण हटाकर आवेदकों को प्लॉट भी दिए जाएंगे। इसके लिए कोर्ट के आदेश आने का जेडीए इंतजार कर रहा है। मौजूदा समय में रूपनगर, मुट्ठी, वीरपुर और अन्य जगहों में स्टे के कारण कई प्रोजेक्टों पर काम शुरू नहीं हो पा रहा है। जहां पर काम हुआ है वह भी अधर में लटका है। रूपनगर में प्लॉट आवंटन का मामला भी तीन साल से लटका है। यहां पर आवेदकों ने राशि तक जमा करवा दी है, लेकिन अभी तक प्लॉट नहीं मिल पाए हैं। अब स्टे हटते ही प्लॉट आवेदकों को आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जेडीए के अनुसार कोर्ट ने स्टे खत्म करने पर निर्देश दिए हैं। लिखित में निर्देश आने का इंतजार किया जा रहा है। स्टे के कारण जेडीए के कई प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं। प्रोजेक्टों के निर्माण के लिए आई राशि भी लैप्स हो चुकी है। जेडीए अपने स्तर पर भी अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। ऐसी जगहों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, जहां पर स्टे नहीं है। लोगों ने करोड़ों रुपये की जमीन में अतिक्रमण किया हुआ है। बाद में कोर्ट से स्टे लगवा लिया है।
-----------
इन प्रोजेक्टों पर शुरू होना है काम
मुट्ठी में फ्लैट निर्माण, कोट भलवाल में हाउसिंग कॉलोनी, वीरपुर हाउसिंग कॉलोनी, रूपनगर हाउसिंग कॉलोनी, गोल गुजराल हाउसिंग कॉलोनी जैसे करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों पर काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। जिन इलाकों में कॉलोनियों का निर्माण हुआ है, वहां पर मूलभूत सुविधाएं स्टे के कारण नहीं मिल पाई हैं। जितना काम हुआ है, उससे आगे नहीं बढ़ पाया है। प्रोजेक्टों पर काम पूरा होने के बाद लोगों को सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

-----------
इन लोगों ने चार साल
पहले जमा करवाई राशि
घेरो देवी निवासी भलेशर, रदेश कुमार निवासी जवाहर नगर राजोरी, रीमा भगत निवासी जम्मू, विक्रांत नरवालियां निवासी सेक्टर-6 जम्मू और मनमीत कौर निवासी प्लॉट नंबर-79 रूपनगर ने बताया कि उन्होंने राशि चार साल पहले जमा करवाई थी, लेकिन जो प्लॉट आवंटित हुआ है। उसमें अतिक्रमण हुआ है। अब स्टे हटने के निर्देश हैं तो उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही फ्लोट मिल सकेंगे। इस पर वह अपने सपनों का आशियाना बना सकेंगे।
------------
कोर्ट के आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। कोर्ट ने स्टे हटा दिया है। इससे कई प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो सकेगा। अतिक्रमण के बाद स्टे लगने से काम रुक गया था। रूपनगर में भी आवेदकों को प्लॉट मिल सकेंगे।
विज्ञापन

- मनजीत सिंह, एक्सईएन, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें