फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार में लौटी रौनक: श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल, पार हुआ 20 हजार का आंकड़ा

Mon, 26 May 2025 06:06 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में एक माह बाद जबरदस्त उछाल आया है, शनिवार को 21,650 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और पुख्ता इंतजामों के चलते यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ रही है। 
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है, और यह एक महीने बाद 20 हज़ार के पार पहुंच गई है। शनिवार को 21,650 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया, जबकि रविवार शाम तक 15,700 से अधिक यात्री भवन की ओर रवाना हो चुके थे। यह पिछले एक माह में सबसे अधिक संख्या है।

विज्ञापन


पहलगाम क्षेत्र में अप्रैल माह में हुए आतंकी हमलों और सुरक्षा बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आ गई थी, प्रतिदिन केवल 1000 से 1500 तीर्थयात्री ही दर्शन कर पा रहे थे। इससे स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हालांकि, अब सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाई गई है, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को अपग्रेड किया गया है, और हर चौकी पर विशेष टीमें तैनात हैं। इन पुख्ता इंतजामों के बाद अब हालात में सुधार देखा जा रहा है। 

स्थानीय व्यापार में जान और बढ़ोतरी की उम्मीद
श्रद्धालुओं की वापसी से कटड़ा के होटल, ढाबों और परिवहन सेवाओं से जुड़े व्यवसायी भी राहत की सांस ले रहे हैं। कटड़ा व्यापार संघ के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने व्यापार में 70% तक गिरावट आ गई थी, लेकिन अब हालात सुधर रहे हैं।
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड और धार्मिक संगठनों को उम्मीद है कि आने वाले ग्रीष्मकालीन महीनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी। श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों और स्वच्छता अभियानों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें