फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch Accident: नदी में गिरी कार, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत, 7 वर्षीय बच्ची समेत पांच घायल

Sun, 29 May 2022 12:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में एक कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Poonch Car Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुंछ में रविवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि आल्टो कार अनियंत्रित हो कर नदी में जा गिरी। इस हादसे में एक कार सवार की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रैफिक पुलिस आशीर अहमद शेख की मौत हो गई। वह ट्रैफिक पुलिस ग्रामीण जम्मू में तैनात थे और मंडी के बेधर गांव के रहने वाले थे। वहीं, हादसे में पांच लोगों जख्मी हुए हैं, जिसमें सात वर्षीय बच्ची भी शामिल है। सभी घायल मंडी के बेधर गांव के रहने वाले हैं और उनका इलाज राजा सुखदेव सिंह अस्तपताल पुंछ में जारी है।
विज्ञापन

Poonch Accident - फोटो : अमर उजाला
घायलों के नाम-
  1. गुलाम कादिर पुत्र अहमद शेख
  2. नसीम अख्तर पुत्री अब्दुल रशीद, उम्र 16 साल
  3. आफरीन कौसर पुत्री गुलाम कादिर उम्र 07 वर्ष
  4. गुलजार अहमद पुत्र अब्दुल बशीर उम्र लगभग 17 वर्ष
  5. गुलशन अख्तर पुत्री बशीर अहमद उम्र लगभग 21 वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें