फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करते समय दो लोगों को सांप ने काटा, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। बरसात शुरू होने के साथ ही सर्प दंश के मामले भी बढ़ने लगे हैं। चौबीस घंटों में सर्प दंश के दो मामले आए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को रमेश सिंह निवासी गांव पिण्डी कदोयाल खेत से घास काट रहा था। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य जगह खेत में काम रही महिला को भी सांप ने काट लिया। परिजनों ने उसे उप चिकित्सा केंद्र अरनिया पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें