गांदरबल। मनीगाम स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के एक भवन में सोमवार शाम को आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए कई दमकल वाहनों को बुलाया गया। फिलहाल आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग पाया है। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास चल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम पीटीएस के अंदर स्थित एक भवन में आग भड़क उठी तथा उसने आसपास के इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना देकर तुरंत दमकल वाहनों को बुला लिया गया। आगू पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है इसका वास्तविक अनुमान आग पर काबू पाने के बाद ही चल पाएगा।