फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरे तार के करंट से घोड़े की मौत, चालक ने छलांग लगा जान बचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। लोअर मुट्ठी में नाले में गिरे बिजली के तार से करंट लगने से रेहड़े में जुते एक घोड़े की मौत हो गई, चालक ने छलांग लगाकर जान बचाई। इसके अलावा मछलियां, सांप और कछुए की भी जान चली गई। यह तार रविवार रात आए तूफान में टूटकर गिरा था। हैरानी यह है कि सूचना के बाद भी बिजली विभाग ने तार को नहीं उठाया। मंगलवार सुबह हादसा हो गया। लोगों ने जानवरों और जीव जंतुओं की मौत के लिए जलशक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग और बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। घोड़े के मालिक को मुआवजा देने की मांग की है। लोगों ने दोनों विभागों के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात को आए तूफान से वार्ड नंबर 67 लोअर मुट्ठी स्थित गुज्जर समुदाय के कुल्लों के पास से गुजर रही जल शक्ति विभाग के मैकेनिकल विंग की एलटी लाइन की तार व चार पोल टूट कर नाले में जा गिरे थे। स्थानीय निवासी अब्दुल रहीम, लियाकत अली, मोहम्मद हुसैन, अब्दुल गनी और जीव सैन ने बताया कि सोमवार को जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया था, लेकिन सूचना देने के बाद भी न तार को हटाया गया और न ही करंट की सप्लाई रोकी गई। करंट ऐसे ही पानी में दौड़ता रहा। मंगलवार सुबह लियाकत अली अपने रेहड़े पर दूध देने घर से निकला था। नाले से गुजरते ही करंट लगने से घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई और लियाकत ने छलांग लगाकर जान बचाई। पानी में करंट से मछलियां, सांप, मेंढक, कछुआ आदि की भी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें