फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को भाया मोदी का डोगरी स्टाइल...माता वैष्णो देवी दे चरणां च मत्था टेकदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अपनी योग्यता के बूते रोजगार हासिल करने का न्योता दिया
विज्ञापन

लोगों से भारत में ही बने उत्पाद खरीदने की अपील भी की

राकेश शर्मा
कटड़ा। प्रधानमंत्री ने संबोधन की शुरुआत ऊं....के साथ की। इसके बाद डोगरी में माता वैष्णो देवी को प्रणाम किया। माता वैष्णो देवी दे चरणां च मत्था टेकदा...। खालिस डोगरी अंदाज में शुरू हुआ प्रधानमंत्री का संबोधन कटड़ा में लोगों के दिलों में उतर गया। जयकारे से शुरुआत कर नरेंद्र मोदी के संबोधन का आखिरी हिस्सा पाकिस्तान को चेतावनी तक गया।
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अपनी योग्यता के बूते रोजगार हासिल करने का न्योता दिया तो लोगों से भारत में ही बने उत्पाद खरीदने की बात भी कह डाली। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि अब भारत सरकार का लक्ष्य रक्षा उपकरणों की बिक्री के क्षेत्र में टॉपर बनने का है और इस लक्ष्य को हर हाल में हासिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को भी भरोसा दिया कि किसी भी कीमत पर पर्यटन कारोबार को पटरी से उतारने के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


लगता है सभी अच्छे काम मुझे ही करने हैं

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बात को भी दोहराया और कहा कि जब मुख्यमंत्री सातवीं या आठवीं में थे तब रेलवे लाइन का सपना देखा गया था। मैंने अभी खबर पढ़ी, जिसमें एक बेटी ने भी कहा अब कोई भी मौसम हमारा रास्ता नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कहा, लगता है कि सभी अच्छे काम मुझे ही पूरे करने हैं।


पीएम ने कहा, यह भी हकीकत है कि जितने अच्छे काम हैं वो मेरे लिए ही बाकी रहे। यह हमारा सौभाग्य है कि इस काम ने हमारे कार्यकाल में गति पकड़ी और हमने इसे पूरा करके दिखाया। बीच में कोविड की चुनौतियां थीं, पर हम डटे रहे।

मां भारती का मुकुट है जम्मू-कश्मीर
प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर को भारत के मुकुट की संज्ञा दी। कहा, यहां अलग-अलग रत्न चमक रहे हैं। ये जम्मू-कश्मीर का सामर्थ्य हैं। यहां अध्यात्म, फल-फूलों का कारोबार और युवाओं का टैलेंट मणि की तरह चमकता रहता है। कहा, हमने काफी समय जम्मू-कश्मीर में गुजारा है।
विज्ञापन


टॉप डिफेंस एक्सपोर्टर में भारत का नाम शामिल हो
पीएम ने कहा, बीत दस वर्षों में हम बड़े डिफेंस एक्सपोर्टर बने हैं। हमारा लक्ष्य है कि दुनिया के टाॅप डिफेंस एक्सपोर्टर में भारत का नाम शामिल हो। इस लक्ष्य की ओर हम जितना तेजी से बढ़ेंगे, उतनी ही तेजी से भारत में रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें