फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हमने चुनौती को चुनौती दी और संभव हुआ यह प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-अब कम समय और लागत में मंडी पहुंच सकेंगे कश्मीर के सेब
विज्ञापन

बोले- लोग एफिल टावर देखने जाते थे, अब एफिल टावर से भी ऊंचे चिनाब पुल को देखने आएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
कटड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे नेटवर्क हकीकत बन गया है। यहां की कई पीढ़ियां रेल का सपना देखते गुजर गईं। चिनाब और अंजी पुल जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे। कारोबारियों को सुविधा होगी और अब कश्मीर के सेब जल्द और कम लागत पर मंडी तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना जितना बड़ा है, उतना ही बड़ा हमारा हौसला भी है। रेलवे लाइन को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमने इस चुनौती को भी चुनौती दे दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग पहले पेरिस में एफिल टावर देखने जाते थे, लेकिन अब यहां एफिल टावर से भी ऊंचे चिनाब पुल को देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि यह पुल आकर्षक पर्यटक स्थल बनेगा। इसके साथ ही अंजी पुल भी आने वाले समय में पर्यटक स्थल बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे समर्पण भाव से जम्मू-कश्मीर की सेवा में जुटे हैं। जम्मू-कश्मीर की भागीदारी बढ़ाने के लिए आईआईटी, आईआईएम, एआईआईएमएस और नीट, दो सेंट्रल यूनिवर्सिटी, रिसर्च सेंटर दिए गए हैं। अब पढ़ाई के साथ यहां दवाई बनाने पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर में विकास की रफ्तार
जम्मू कश्मीर को दो राज्य स्तरीय कैंसर अस्पताल, साथ नए मेडिकल कलेज, एमबीबीएस की सिम 500 से बढ़कर 1300 की गई हैं। कटड़ा में नया मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। यहां 50 सीटें होंगी। कटड़ा अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को 300 से बढ़कर 500 किया जाएगा। माता वैष्णो देवी दर्शनों को देशभर के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस मेडिकल कॉलेज सुविधा तालाब आने वाले समय में मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण दान के पैसों से किया जा रहा है।
विज्ञापन




25 करोड़ लोगों को गरीबी से मिली निजात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के बीते 11 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवार अब मध्यम दर्जे में आ गए हैं। यह सब केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की वजह से हुआ है। सरकार ने अब तक के कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इनमें चार करोड़ गरीब परिवारों को आवास बनाकर दिए गए। उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ रसोई चूल्हे वितरित किए। जन धन योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में सीधे धनराशि डाली गई। देशभर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए और जल जीवन मिशन के तहत 12 करोड़ घरों में पानी पहुंचाने का काम किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें