फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दो दिन में उठेगा मेजर अनीता की मौत से पर्दा

Tue, 10 Jan 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आत्महत्या की जांच - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
मेजर अनीता की खुदकुशी मामले के पीछे की सच्चाई से जल्द ही पर्दा उठ जाएगा। पुलिस इस मामले को सुलझाने के काफी करीब पहुंच गई है। बेशक अनीता ने खुदकुशी की है, लेकिन उसे खुदकुशी के लिए उकसाया गया है। यह अब तक की जांच में साफ हो चुका है कि खुदकुशी किसी के उकसाने से ही हुई। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने इस मामले से जुड़े लगभग सभी लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सिर्फ मेजर के पूर्व पति और करीबी मेजर मित्र से पूछताछ होना बाकी है, क्योंकि इन दोनों से पूछताछ तभी होगी, जब इसमें 174 की कार्रवाई 306 में शुरू होगी।

सूत्रों का कहना है कि मेजर अनीता की मौत के बारे में जब पुलिस को पता चला, उसके एक दिन पहले ही अनीता की मौत हो चुकी थी। वह अपने कमरे में अकेली रहती थी, इस वजह से किसी को पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस मामले से जुड़े तमाम सबूतों की बारीकी से जांच की है।
विज्ञापन


सबूत इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि अनीता ने मरने से पहले बहुत तनाव झेला। उसे खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया गया। करीब दो हफ्ते पहले मेजर अनीता ने बाड़ी ब्राह्मणा के सैन्य डिपो में अपने क्वार्टर में पिस्तौल से खुदकुशी कर ली थी। वह हिमाचल के चंबा की रहने वाली थी। मेजर अनीता के मरने से पहले तीन दिन तक उसका करीबी मेजर मित्र साथ था। मेजर ने अपनी नौकरी से छुट्टी ली हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें