बड़ी में मुश्किल से मिली दो रोटी
महिला ने विस्तार से बताया, एक संदिग्ध सब्जी की तरफ देख रहा था, जबकि दूसरा रोटी ढूंढ रहा था। उन्हें मुश्किल से दिन की बची हुई दो रोटियां मिलीं। मैंने उन्हें बताया कि अभी आटा तैयार हो रहा है और रोटियां नहीं पकी हैं। इसके बाद दो संदिग्ध रसोई में ही रुके रहे, जबकि तीसरा व्यक्ति बाहर निकलकर अन्य कमरों में झांकने लगा और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करने लगा।
500-500 के नोट देने का अजीब प्रयास
महिला ने आगे बताया कि संदिग्धों ने रसोई की शेल्फ पर 500-500 रुपये के दो नोट रख दिए। हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए उन नोटों को वापस उनके हाथ में थमा दिया और लेने से मना कर दिया। संदिग्धों ने महिला से उसका नाम भी पूछा, लेकिन उसने नाम बताने से इनकार कर दिया। कुछ देर बाद, तीनों व्यक्ति बिना कुछ कहे उसी रास्ते से वापस चले गए, जिस रास्ते से वे आए थे जंगल की ओर।
परिवार के सदस्यों में दहशत
महिला ने यह भी बताया कि जब संदिग्ध उनके आंगन में घुसे, तो परिवार के अन्य सदस्य भाग गए। परिवार की एक अन्य महिला सदस्य ने बताया, हम दूर से ही स्थिति देख रहे थे। तीनों लोग बैग लिए हुए थे। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।