लखनपुर में बस से उतरकर प्रदर्शन करते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में एलजी प्रशासन पर्यटकों को प्रदेश आने का न्यौता देती है, लेकिन अंतर राज्य बस सेवा को बाहल नहीं करती है। 11 महीने से अंतर राज्य बस सेवा बंद चल रही है। इससे न सिर्फ ट्रांसपोर्टरों बल्कि आम लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी, चंडीगढ़, शिमला सहित अन्य शहरों से प्रदेश आने वाले बसों को लखनपूर से आगे नहीं आने दिया जा रहा है। बुधवार को लखनपूर में इसको लेकर यात्री ने प्रदर्शन भी किया।
यात्रियों का कहना था कि हमसे जम्मू तक का किराया लिया जा रहा है, लेकिन लखनपूर पहुंचने पर हमें गाड़ियों से उतार दिया जाता है। वहीं बीजेपी ट्रांसपोर्ट सेल के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है। लोगों को परेशानियों को देखने के बावजूद भी अंतर राज्य बस को शुरू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं इस बार हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में जाने वाले लोगों को भी बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में 1053 प्राइमरी स्कूलों में नहीं है शौचालय, बुनियादी सुविधाओं की कमी
आरटीओ की तरफ से बसों को अनुमित नहीं दी जा रहा है, जबकि अजमेर शीरफ जाने वाली बसों को अनुमित दी गई है। उन्होंने कहा कि एलजी प्रशासन प्रदेश में दो तरह के कानून हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। वहीं स्लीपर बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगत राम ने कहा कि बसों को अनुमित नहीं मिलने से काफी नुकसान हो रहा है।