फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: रियासत का एक भी खिलाड़ी नहीं बिका

Tue, 17 Feb 2015 02:35 PM IST
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
फटाफट क्रिकेट यानी आईपीएल 2015 का रोमांच का बुखार चढ़ने लगा है। आईपीएल के खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है। इस बार बोली की लिस्ट में रियासत के सात प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे। लेकिन इनमें से एक पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया। सिर्फ एकमात्र परवेज रसूल को पिछले साल की टीम हैदराबाद सनराइज ने टीम में बरकरार रखा है।
विज्ञापन


यानी इस बार आईपीएल में रियासत का एकमात्र चेहरा परवेज के रूप में ही नजर आएगा। रियासत के धमाकेदार बल्लेबाज शुभम खजूरिया, आल राउंडर, राम दयाल, आयन देव, गेंदबाज शम्मीउल्लाह बेग, उमर नजीर, मोहम्मद मुद्दसीर और मजहूर अली के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें नीलामी वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था।

सातों खिलाड़ियों का बेस प्राइज दस लाख रुपये से शुरू होना था। लेकिन किसी भी खिलाड़ी पर आईपीएल की टीमों ने नजरें इनायत नहीं कीं। देश के तमाम छोटे-बड़े क्रिकेटरों की नजरें हमेशा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी पर लगी रहती है। इसी नीलामी में न सिर्फ राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका वजन देखा जाता है, बल्कि वे मालामाल भी होते हैं।
विज्ञापन


इस बार टाप क्रिकेटरों के अलावा 15 ऐसे क्रिकेटरों पर टीम प्रबंधकों की नजरें गड़ी थीं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता में अप्रत्याशित प्रदर्शन कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इन हाट 15 क्रिकेटरों में जम्मू का टाप आर्डर धमाकेदार बल्लेबाज शुभम खजूरिया भी शामिल था। लेकिन उस पर भी किसी टीम ने दांव नहीं लगाया।

यह युवा क्रिकेटर मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 107 रनों की पारी खेलकर आईपीएल टीम प्रबंधकों की नजरों में चढ़ा था। इंडिया अंडर 19 टीम में शामिल शुभम की पारी की बदौलत ही जम्मू-कश्मीर ने मुंबई पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आलराउंडर राम दयाल नीलामी में रियासत के खिलाड़ियों का चयन न होने से काफी मायूस नजर आए।

उनका कहना था कि सात क्रिकेटरों को सूची में तो शामिल किया गया, लेकिन किसी का भी चयन न होना मायूस करने वाला है। बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने से जेएंडके के युवा क्रिकेटरों को प्रोफेशनल क्रिकेट का लाभ मिलता। साथ ही आने वाले समय में रियासत की टीम और मजबूत तथा पेशेवर होती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें