रियासत में बुधवार को मौसम विभाग की भविष्यवाणी का असर दिखा। घाटी के पर्वतीय इलाकों सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में बुधवार शाम से बर्फबारी होना शुरू हो गई थी। कश्मीर के कुपवाड़ा, बांडीपुरा, बारामुला आदि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी से पारा गिर गया है।
जिला उधमपुर के पहाड़ी इलाकों में भी सफेद चादर बिछी। हालांकि जम्मू और कश्मीर संभाग के अधिकतर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है।