जम्मू-कस्श्मीर में सियासी उठापटक जारी है। सज्जाद गनी लोन की अध्यक्षता वाली जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) के जनरल सेक्ट्री इमरान रजा अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है। अंसारी ने कहा कि जैसे-जैसे कि हमारी पार्टी बढ़ रही है, बदलाव के इस कारवां में बहुत से नेता शामिल हो रहे हैं। लेकिन मैं पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध कर रहा हूं कि वो महासचिव के पद से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद इमरान भी आने वाले दिनों में अल्ताफ बुखारी की जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का हिस्सा बनेंगे।