फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर प्लास्टिक सामग्री पर लगाया गया प्रतिबंधित

Thu, 23 Jun 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने नुनवान, चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंजतरणी, संगम डाउन, लोअर पवित्र गुफा, पवित्र गुफा, बरारी मार्ग, दोमेल और बालटाल में तैनात कैंप निदेशकों को सभी विभागों के समन्वय मजबूत बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रा ट्रैक पर प्लास्टिक सामग्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने पर जोर दिया गया। राज्यपाल ने वीरवार को 23 कैंप निदेशकों (स्टेट सिविल और पुलिस अफसर) से बैठक कर सभी इंतजाम पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। 

इससे पूर्व सभी कैंप निदेशकों को चार दिन का ओरिएंटेशन और ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाया गया है। इसमें आपात स्थिति में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने, सभी विभागों में तालमेल बढ़ाने आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सिविल, जेएंडके पुलिस, सेंट्रल पुलिस, सेना, एयरफोर्स, दमकल, हेली आपरेटर और राज्य सरकार के अन्य संबंधित विभाग भी कैंप निदेशकों से जुड़े रहें। सीईओ पीके त्रिपाठी ने जानकारी दी कि 23 जून से सभी कैंप निदेशकों को संबंधित कैंपों में भेज दिया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय साइट से रूबरू होंगे यात्री

अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
संस्कृति, पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निदेशक पर्यटन जम्मू को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए दो बसें उपलब्ध करवाई जाएं, जिससे वह रघुनाथ मंदिर, बलिदान स्तंभ, बाहु फोर्ट और अन्य स्थानीय साइट का भ्रमण कर सकें। 

उन्होंने डोगरा संस्कृति से रूबरू कराया जाए। यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पुलिस बैंड और शिव जंगम की व्यवस्था रहेगी, जो पूरे माहौल को शिवमय बनाएंगे। यात्री आधार शिविर भगवती नगर में यात्रियों के लिए लाकर सुविधा शुरू की गई है। यात्री वाहनों और आटो में अधिक किराया वसूलने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए। 

मंत्री ने बीएसएनएल अधिकारियों को यात्री आधार शिविर में सात दिन की वैधता वाले सिम उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल, डीआईजी जम्मू अशकूर वानी, जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह, पर्यटन निदेशक सुषमा चौहान आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें