केंद्र सरकार ने कहा है कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी ज्यादातर सेवाओं के लिए आवेदन पत्र जल्द ही सरल किए जाएंगे तथा इसे एक पेज का प्रारूप बनाया जाएगा।
केंद्रीय कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां सुशासन दिवस के रूप में मनाए जा रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पेंशनभोगियों के लिए एक पेज का आवेदन पत्र भी जारी किया।
उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में आवेदन के लिए भारी भरकम प्रपत्र होते हैं। आज हम पेंशनभोगियों के लिए एक पेज का आवेदन पत्र जारी कर रहे हैं।