फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की हिदायतों पर अमल की तैयारियां शुरू

Tue, 02 May 2017 06:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विस्तार यात्रा के तहत तीन दिवसीय दौरे के बाद प्रदेश भाजपा अब उनकी हिदायतों पर अमलीजामा पहनाने की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के जम्मू संभाग में करीब 230 विस्तारक (पूर्ण कालिक) हैं।
विज्ञापन



22 जून से छह जुलाई तक इन विस्तारकों को संभाग में बूथ स्तर पर भेजा जाएगा। अभियान का मकसद बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा। विस्तार यात्रा पर आए शाह ने प्रदेश के विस्तारकों से अभियान के बारे में विशेष चर्चा की और उन्हें कहा कि वह बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करेंगे ताकि आगामी चुनावों में भाजपा जम्मू कश्मीर में ओर मजबूत बने और भाजपा का गढ़ बनकर उभरे। 

शाह ने कहा कि भाजपा का जम्मू कश्मीर में मजबूत होना राष्ट्रवाद के हित में है और इससे राष्ट्र विरोधी ताकतों को झटका दिया जा सकता है। जम्मू संभाग के बाद लद्दाख व कश्मीर संभाग में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाने की योजना है। हालांकि कश्मीर संभाग में जारी हालात को देखते हुए अभी पार्टी ने इस पर फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें