फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर तनाव के हालात, राजनाथ सिंह से मिले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा

Tue, 02 May 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के साथ राज्यपाल एनएन वोहरा - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण हालातों और एलओसी पर उपजे तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। राजनाथ सिंह से राज्यपाल की ये मुलाकात दिल्ली में गृहमंत्री के आधिकारिक आवास पर हुई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राजनाथ और राज्यपाल के बीच कश्मीर घाटी के आंतरिक हालातों के विषय में गंभीर चर्चा हुई है। इसके साथ ही राज्यपाल और गृहमंत्री के बीच एलओसी पर सुरक्षा, पाकिस्तान की ओर तनाव पैदा करने की कोशिशों और सीमा सुरक्षा के विषयों पर भी बातचीत हुई है। 

राज्यपाल और गृहमंत्री की ये मुलाकात कश्मीर की हालिया परीस्थितियों के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अटकलों के बीच राज्यपाल और गृहमंत्री की इस मुलाकात में किन विषयों पर चर्चा हुई इनपर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आ सका है। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल मंगलवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें