फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान, पहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 07 Sep 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ की मार झेल रहे जम्मू-कश्मीर के हालात अभी और बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू एंड कश्मीर में रविवार को हैवी टू हैवी रेन (भारी बारिश) का पूर्वानुमान है। इसके अलावा उत्तराखंड में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


यही नहीं मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में मौसम सामान्य रहेगा। यहां रुक-रुक बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मजबूत मानसून के कारण ही जम्मू एंड कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश होगी।

दिल्ली एनसीआर में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। बीते दिनों की ही तरह एनसीआर में बारिश होती रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, क्योंकि बारिश होने के बाद धूप भी निकलेगी। शनिवार को भी दिल्ली एनसीआर में तड़के कई इलाकों में बारिश होने के साथ ठंडी हवा भी चली है।
विज्ञापन


इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। कई इलाकों में तेज बारिश होने से जल जमाव की समस्या रही। हालांकि सुबह में हुई बारिश से कहीं जाम की समस्या नहीं रही। एनसीआर में सबसे ज्यादा बारिश नोएडा में 29 मिलीमीटर से अधिक दर्ज की गई। इसके अलावा पालम इलाके में 15 एमएम, नरेला में 12 एमएम से ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें