राजोरी। पुलिस स्टेशन सुंदरबनी के एक पुलिस दल ने प्राट चौक पर जांच के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 45 क्विंटल लकड़ी बरामद की है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने जांच के दौरान कदमा से राष्ट्रीय राजमार्ग ठंडापानी की ओर जम्मू जा रहे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर ट्रक में बिना किसी वैध अनुमति के करीब 45 क्विंटल खैर की लकड़ी पाई गई। टीम ने वाहन चालक मोहम्मद मुनीर पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी तालाब तिल्लो, उसके दो साथियों असगर अली पुत्र यूसुफ अली निवासी कोट भलवाल जम्मू (24 वर्ष) और शाह अमीन पुत्र गुलाम रसूल निवासी करलूप मढ़ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।