फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी ने खोले प्रदेश के युवाओं के लिए नए द्वार : सीएम

विज्ञापन
आईआईटी में छात्रों को संबो​धित करते सीएम उमर अब्दुल्ला।
विज्ञापन
संस्थान में समर स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम का समापन, एक हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आईआईटी जम्मू में समर स्कूल इंटर्नशिप प्रोग्राम का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिरकत की। उन्होंने इंटर्नशिप प्रोग्राम को छात्रों को स्किल्ड बनाने के मकसद से बेहद कारगर करार दिया। कहा कि तकनीकी रूप से सशक्त छात्र ही सशक्त समाज की स्थापना कर सकते हैं।
युवाओं को दक्ष बनाने में आईआईटी जम्मू के योगदान को सराहते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आईआईटी के समर स्कूल में देश के 25 से भी अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें से 319 युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर अहमद वानी, आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रो. मनोज सिंह गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन राज्यों के छात्रों ने की इंटर्नशिप
जम्मू। आईआईटी जम्मू में इंटर्नशिप करने वालों में दिल्ली और पंजाब से 67-67, बिहार से 27, कर्नाटक से 66, केरल से 30, तमिलनाडु से 20, मणिपुर से 40 छात्रों के साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से भी प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इंटर्नशिप में ये विषय थे शामिल
जम्मू। इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट, साइबर सुरक्षा, आईओटी, डाटा साइंस, यूआई/यूएक्स डिज़ाइनिंग, कैड, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे अत्याधुनिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक मॉड्यूल में 40+ घंटे की क्लास की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें