फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आधुनिक तकनीकी और ढांचे से तैयार हुआ आईआईएम, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

विज्ञापन
आईआईएम जम्मू का तैयार किया गया नया परिसर: स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारतीय अनुसंधान संस्थान आईआईएम जम्मू का आधुनिक ढांचे और तकनीक से लैस कांप्लेक्स लगभग तैयार हो चुका है। संभव है कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। पिछले 7 वर्ष से इसका निर्माण कार्य चल रहा था। जम्मू के नगरोटा स्थित 200 एकड़ भूमि पर आईआईएम का कांप्लेक्स तैयार किया गया है। जिस पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वर्ष 2016 में एमबीए के 47 छात्रों से शुरू हुए इस आईआईएम में 2024 में 250 छात्रों के शामिल होने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

नए परिसर में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक लैब समेत कई सुविधाएं हैं जो छात्रों को सीखने और गतिविधि से भरे परिसर जीवन का अच्छा अवसर प्रदान करेगा। आईआईएम नागपुर के बाद जम्मू आईआईएम दूसरा ऐसा आईआईएम है, जिसने 7 वर्ष के शुरुआत में ही अपना स्थायी परिसर संचालन के लिए तैयार किया है। सूत्रों का कहना है कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से शुरू होगा और आईआईएम जम्मू एमबीए 2024-26 बैच की कक्षाएं नए स्थायी भवन में चलाएगा। आईआईएम जम्मू 20वां आईआईएम है, जिसने छह बैच स्नातक किए हैं। यह शुरुआत में आईआईएम लखनऊ से जुड़ा था। आईआईएम जम्मू ने अगस्त 2016 में केवल 47 छात्रों के साथ पहला बैच शुरू किया। वर्तमान परिसर में एमबीए बैच की संख्या 240 छात्रों तक पहुंच गई है और आईआईएम जम्मू के स्थायी परिसर के उद्घाटन के साथ इसके और बढ़ने की उम्मीद है।

आईआईएम जम्मू का तैयार किया गया नया परिसर: स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें