फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ समिति ने जीएमसी में रोगी देखभाल सुविधाएं जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका पर न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में शुक्रवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की समिति ने जीएमसी और उसके एसोसिएटेड अस्पतालों का दौरा कर रोगी देखभाल सुविधाओं का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने अस्पतालों में उपलब्ध ढांचा, उपकरण और मानव संसाधन की उपलब्धता को देखा। समिति शनिवार को जीएमसी राजोरी का दौरा करेगी।
विज्ञापन

कोर्ट ने सेवानिवृत्त निदेशक पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ डॉ. योगेश चावला की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की है, जो जम्मू संभाग के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में ढांचा, उपकरणों, विशेषज्ञ और मानस संसाधनों का 31 जनवरी तक निरीक्षण करेगी। कमेटी में प्रो. रवि गुप्ता चिकित्सा अधीक्षक जीएमसी व एच, डॉ. एचएल गोस्वामी पूर्व प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू और डॉ. रतन कुडियार पूर्व निदेशक /प्रिंसिपलएस्काम, डॉ. शशि सूदन प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू शामिल हैं। समिति के सदस्यों ने जीएमसी में विभागीय अध्यक्षों के साथ ढांचा और चिकित्सा सेवा प्रणाली में सुधार व विस्तार के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पूर्व समिति ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में ढांचागत सुविधाओं का जायजा लिया। जम्मू पहुंचने से पहले समिति ने जीएमसी कठुआ का भी दौरा किया। समिति के सदस्यों को निरीक्षण में स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा ने सहयोग किया। समिति दौरे के बाद उच्च न्यायालय को अपनी सिफारिशें सौंपेगी।
---------
ये है मामला
सिटीजन फोरम जम्मू बनाम राज्य सरकार व अन्य के बीच पीआईएल पर उच्च न्यायालय जम्मू कश्मीर ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की है, जो जम्मू संभाग के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में ढांचा, उपकरणों, विशेषज्ञ और मानस संसाधनों का 31 जनवरी तक निरीक्षण करेगी। पीआईएल में जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की बात कही गई है। बताया गया है कि प्रदेश के मरीजों को उचित इलाज के लिए लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य राज्यों में जाना पड़ रहा है। इसके लिए प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को सृजन करना जरूरी है। ट्रामा मामलों में विशेषतौर पर स्वास्थ्य ढांचा मजबूत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें