फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय आतंकियों के मारे जाने के बाद घाटी में कम पड़ने लगे आतंकी : IGP मुनीर खान

Wed, 30 Aug 2017 08:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
IGP मुनीर खान - फोटो : file photo
विज्ञापन
कश्मीर में विभिन्न आतंकी संगठनों के टॉप कमांडरों और अन्य स्थानीय आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। अब घाटी में स्थानीय आतंकियों की फौज कम पड़ने लगी है। इसके चलते अब विदेशी आतंकियों को घाटी में भेजा जा रहा है। यह खुलासा आईजीपी मुनीर अहमद खान ने बुधवार को किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के कसे शिकंजे के बाद कई स्थानीय आतंकी अब छिपने लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर में एक स्वच्छता अभियान के दौरान पत्रकारों से आईजीपी ने कहा कि घाटी में अब विदेशी आतंकी इस भरपाई को पूरा करने में लगे हैं। सुरक्षा बलों ने बीते दिनों लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के कई टॉप कमांडरों का सफाया कर दिया और जो आतंकी बचे हैं, वे जिंदा रहने के लिए छिपने का स्थान ढूंढ़ रहे हैं।

पहले ये आतंकी खुलेआम घूमते थे। इसीलिए अब विदेशी आतंकियों की घाटी में घुसपैठ करवाई जा रही है। इसका प्रमाण हैं पुलवामा पुलिस लाइन में हुए फिदायीन हमले में मारे गए विदेशी आतंकी। आईजीपी ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों को सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें