रियासी। माहौर के युवाओं के लिए पुलिस की विशेषत भर्ती रैली का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि वह देश सेवा में योगदान दे सकें। यह अपील लोगाें ने आईजीपी मुकेश सिंह से की। मंगलवार को तहसील मुख्यालय माहौर में पहुंचे आईजीपी मुकेश सिंह को लोगों ने बताया कि क्षेत्र के युुुवा शारारिक रूप से काफी मजबुत हैं। कई साल से माहौर में भर्ती नहीं हुई है। साथ काफी समय से एसपीओ के रूप में सेवाएं दे रहे युवाओं को स्थायी करने की मांग की।
इस से आईजीपी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। बाद में लोगों के साथ हुई बैठक में आईजीपी ने कहा कि बिना तालमेल के अपराध पर शिकंजा कसना संभव नहीं है। इसलिए ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें। संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं, आईजीपी ने लोगों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों के पास पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में माहौर, गुलाबगढ़ व चसाना से नवनिर्वाचित डीडीसी सदस्य भी शामिल रहे।