पंचायत घो ब्राह्मणा के सरपंच राम पाल शर्मा गांव शहजाद पुर में सामुदायिक शौचालय के काम का शुभारंभ
रामगढ़। पंचायत घो ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा ने गांव शहजाद पुर में सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि लोगों की यह मांग थी। सामुदायिक शौचालय करीब तीन लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पंच सतपाल शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, शमशेर सिंह, रजनी शर्मा, पवन शर्मा, नितिन शर्मा, निशांत शर्मा, जोगिंदर शर्मा, कर्म दास, गोविंद शर्मा, आदि कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। बता दें कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए जमीन सामाजिक कार्यकर्ता एवं सिंगर अजीत पाल शर्मा ने माता-पिता स्वर्गीय के नाम पर दान में दी है। संवाद