पर्यटन के मौसम के मद्देनजर सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस स्थिति को अत्यंत सावधानी के साथ संभालें। जिससे कि राष्ट्रविरोधी और असामाजिक तत्व मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल खराब न कर पाएं।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने सभी जिलों के एसएसपी को अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय आतंकवादियों के आत्मसमर्पण को प्रोत्साहित करने के लिए सभी सक्रिय कदम उठाने के भी कहा।
बैठक में पुलिस और सीएपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आईजी सीआरपीएफ श्रीनगर चारू सिन्हा, आईजी दीपक रतन, डीआईजी बीएसएफ, जीआईजी सीआरपीएफ दक्षिणी श्रीनगर, जीआईजी सीआरपीएफ उत्तरी श्रीनगर, जीआईजी एसएसबी स्पेशल ऑपरेशंस, एसएसपी श्रीनगर सहित कश्मीर क्षेत्र के सभी जिला एसएसपी शामिल थे।