फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: द्रास में पहली बार इग्नू का परीक्षा केंद्र स्थापित

Sat, 13 Sep 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। द्रास क्षेत्र के छात्रों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने पहली बार द्रास में अपना परीक्षा केंद्र (परीक्षा केंद्र संख्या 301301) स्थापित किया है।
विज्ञापन


अभी तक यहां के छात्रों को सत्रांत परीक्षाओं के लिए दूरदराज के इलाकों में जाना पड़ता था, जिसमें उनका काफी समय, पैसा और ऊर्जा खर्च होती थी। लेकिन अब वे सीधे द्रास स्थित परीक्षा केंद्र पर अपनी परीक्षा दे सकेंगे।

इग्नू के इस कदम का स्वागत करते हुए स्थानीय छात्रों और अभिभावकों ने कहा कि यह निर्णय न केवल उनके लिए सुविधाजनक है, बल्कि शिक्षा के प्रति प्रेरक भी साबित होगा। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र में परीक्षा केंद्र की स्थापना से बड़ी संख्या में युवाओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रास जैसे दूरदराज के इलाकों के छात्रों के लिए सुलभ शिक्षा की दिशा में इस पहल को एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें