फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षक, वकील और कैशियर समेत 12 के खिलाफ चार्जशीट दायर

Sat, 13 Sep 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने सात अलग-अलग मामलों में सात चार्जशीट दायर की हैं। इसमें एक वकील, एक सरकारी शिक्षक और एक कैशियर समेत 12 आरोपी हैं। इन मामलों में 2 करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी दिलाना शामिल है। अलग-अलग अदालतों में ये चार्जशीट दायर की गई हैं।
विज्ञापन

जम्मू के ओल्ड रिहाड़ी के रहने वाले स्लोकस नर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है जो उस समय कार्यकारी अभियंता, मैकेनिकल डिवीजन, जम्मू के कार्यालय में कैशियर के रूप में तैनात थे। आपराधिक विश्वासघात करने और आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए भारी धनराशि की हेराफेरी करने का आरोप है। राजोरी के सुंदरबनी के रहने वाले जतिंदर शर्मा और जम्मू के ठंडी चोई निवासी परवीन कुमार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश निवासी ध्यान चंद से खैर की लकड़ी उपलब्ध कराने के बहाने 70.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया है।
जम्मू के उदयवाला निवासी संत राम और शक्तिनगर जम्मू के रहने वाले राम लाल, शक्ति नगर के ही रहने वाले कमल किशोर और एडवोकेट बृज मोहन के खिलाफ फर्जी और जाली दस्तावेजों का उपयोग करके जाति प्रमाण पत्र और पीआरसी प्राप्त करने के आरोप हैं। निलंबित सरकारी स्कूल शिक्षक जमील अंजुम मीर निवासी उस्ताद मोहल्ला जम्मू के खिलाफ राशिद मन्हास निवासी गुज्जर नगर से नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये मूल्य का सोना ठगने के आरोप हैं।
विज्ञापन

जवाहर नगर बोहड़ी जम्मू के रहने वाले राहुल शकधर के खिलाफ नानक नगर जम्मू के रहने वाले केवल कृष्ण से सरकारी नौकरी दिलाने के आश्वासन पर 23 लाख रुपये की ठगी करने, मुंबई के रहने वाले दिनेश कुमार शाह पर जम्मू के ओल्ड जानीपुर निवासी इंजीनियर बोनिश बेहल से 88.50 लाख रुपये की ठगी करने, श्रीनगर बेमिना के रहने वाले फिरदौस अहमद और राहिल अहमद पर धोखाधड़ी से किसी के खाते से पैसे निकालने के मामले में भी आरोप पत्र दायर किए गए हैं। एसएसपी बेनाम तोष का कहना है कि सभी मामलों में चार्जशीट पेश कर दी गई है। आगे की कार्रवाई अदालतों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें