फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईजी ने सांबा का दौरा कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जम्मू जोन के नवनियुक्त आईजीपी तजिंदर सिंह ने सोमवार को पहली बार सांबा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय में जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

बैठक में एसएसपी अनुज कुमार, एएसपी गारु राम, जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने, पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण तथा आम जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा नशा तस्करी, गो-तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी तजिंदर सिंह का यह पहला सांबा दौरा जिला पुलिस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे भविष्य की सुरक्षा रणनीति और पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें