फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ट्रैफिक बसंत रथ ने महिलाओं और लड़कियों के लिए की स्पेशल बसों की मांग

Fri, 09 Mar 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
basant rath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ने वाली छात्राओं और देर शाम को कार्यालयों से लौटने वाली महिलाओं व युवतियों के लिए स्पेशल बसें और मिनी बसें होनी चाहिए। यदि ऐसा हो तो यह महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलने वाला बेहतरीन तोहफा होगा।

विज्ञापन


कम से कम हर एक रूट पर शाम के समय यह बसें चलाई जाएं। आईजी ट्रैफिक बसंत रथ की तरफ से ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को पत्र लिखा गया है, जिसमें कहा गया है कि युवतियों तथा महिलाओं के लिए हर रूट पर देर शाम के लिए कम से कम एक बस चलाई जाए।

ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। क्योंकि शाम के बाद छात्राओं तथा काम करने वाली महिलाओं को घर जाने में परेशानी होती है। वह कई बैठकों में इस बात को सुन चुके हैं। समाज के कई वर्गों से उन्होंने इस बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन


बसंत ने पत्र लिखकर कहा कि शाम साढ़े पांच बजे के बाद मेटाडोर लगाई जाए। हर रूट पर होने से महिलाओं तथा युवतियों के लिए विशेष मेटाडोर होगी, जिसमें वह आराम से सफर कर सकती हैं। पत्र में कहा गया कि कई छात्राएं शाम को ट्यूशन पढ़ने के बाद वापस आती हैं।

कई कार्यालय में काम करने वाली महिलाएं आती हैं। ऐसे में उनके साथ शरारत भी होती है, जिस बारे में उन्हें कई लोगों से बैठकें करने के बाद जानकारी मिली है। इसलिए इस संदर्भ में कदम उठाया जाना चाहिए, जिससे की साफ माहौल दिया जा सके।

बता दें कि इससे पहले भी आईजी की तरफ से कई पत्र लिखे जा चुके हैं, जिसमें सुधार की बातें करने को कहा गया है। सर्दियों में शाम साढ़े पांच बजे, छह बजे, साढ़े छह बजे और सात बजे बस चलाने को कहा है। जबकि आगे गर्मियों में यह सेवा शाम सात बजे से रात 9 बजे तक करने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें