आज मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को बहादुरी के मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कुल मिलाकर 73 मेडल दिए जाएंगे। इनमें 32 राष्ट्रपति मेडल, 4 शेरे कश्मीर मेरिटोरियस मेडल और 37 शेरे कश्मीर गैलेंटरी मेडल शामिल हैं। राज्य पुलिस में रहते हुए देश के लिए योगदान देने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
राष्ट्रपति मेडल पाने वालों में आईजी कश्मीर जावेद गिलानी, डीआईजी उधमपुर रियासी सुरिंदर गुप्ता शामिल हैं। पुलिस मेडल मेरिटोरियस सर्विस पाने वालों में सब इंस्पेक्टर मोहम्मद शाह शफी, डीएसपी दिप्ती सलोत्रा, एएसआई अब्बास अली शाह, इंस्पेक्टर तरसेम चिब, एएसआई रियाज अहमद शाह, एएसआई कुलदीप राज, डीएसपी प्रद्युम्न कुमार, डीएसपी विरेंदर कुमार, मोहम्मद सलीम एएसपी, डीएसपी बोध राज, डीएसपी रवैल सिंह, पवन कुमार डायरेक्टर प्रोसीक्यूशन, एसआई फारूक अहमद, डीएसपी भगवंत सिंह, एएसआई गुलाम रुबानी, डीएसपी विजय पाल सिंह, एएसआई गुलजार अहमद शामिल हैं। पुलिस गैलेंटरी मेडल में एसपी रईस मोहम्मद भट्ट, डीएसपी सज्जाद अहमद शाह, इंस्पेक्टर नजीर अहमद, आरिफ अहमद, हेड कांस्टेबल निसार अहमद, डीएसपी आशिक हुसैन, सब इंस्पेक्टर दिलराज सिंह, कांस्टेबल नजीर अहमद, इंस्पेक्टर गजनफर सईद, कांस्टेबल मोहम्मद अकबर, एसपी तेजिंदर सिंह, कांस्टेबल सईद मंजूर और एएसआई राकेश पंडिता शामिल हैं।
शेरे कश्मीर पुलिस मेरिटोरियस मेडल पाने वालों में स्पेशल डीजीपी एसके मिश्रा, एसएसपी रमेश कुमार जल्ला, डीएसपी शाम लाल ठाकुर, इंस्पेक्टर रईज अहमद शामिल हैं।
37 पुलिस अधिकारियों को मेडल
शेरे कश्मीर पुलिस गैलेंटरी अवार्ड के लिए 37 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चुने गए हैं। इनमें डीआईजी गरीब दास, एसएसपी अजाज अहमद भट्ट, एएसपी शब्बीर नवाब, एएसपी अजहर बशीर, डीएसपी शहजादा कबीर, मोहम्मद शफीक, मजीद मोसावी, हिलाल खालिक, पृथिपाल सिंह, डीएसपी दिवाकर सिंह, डीएसपी सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल फयाज अहमद, कांस्टेबल निसार हुसैन, कांस्टेबल जावेद अहमद शेख, हेड कांस्टेबल फयाज खान, कांस्टेबल रुफ, कांस्टेबल हंस राज, शब्बीर अहमद, बशीर अहमद, हबीबुल, उमर हुसैन, जुबैर अहमद, सलीम यूसुफ, एसआई जावेद अहमद, वसीम गुल, जेवांग नोरबू, हेड कांस्टेबल फयाज अहमद, हेड कांस्टेबल मुख्तार अहमद, कांस्टेबल मोहम्मद शफी, अरशद अहमद, मोहम्मद इरफान, अब्दुल रशीद, धीरज बाबू, बशरत हुसैन, इरशाद अहमद, जावेद लोन और कांस्टेबल शेख अहमद शामिल हैं।