यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नाबालिग से दुष्कर्म में पुलिसकर्मी समेत 3 गिरफ्तार
बता दें कि शहर के बाहरी क्षेत्र जकूरा के गुलाब बाग इलाके में आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने करीब 20 घंटे अभियान चलाया। उस घर पर भी चेतावनी फायर किए गए जिसमें आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी, लेकिन आतंकियों की तरफ से कोई जवाबी कार्रवाई न होने से अभियान को स्थगित कर दिया गया।
अभियान मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे शुरू हुआ था और बुधवार शाम तक जारी रहा। पता चला है कि दो आतंकी रात में ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सुरक्षाबलों को गुलाब बाग इलाके के हमदान कॉलोनी में मंगलवार देर शाम आतंकियों की मूवमेंट की खबर मिली थी। इस सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम ने इलाके की घेराबंदी की और साझा तलाशी अभियान चलाया।