फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के आईजी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 07 Jan 2021 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ आईजी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात - फोटो : बीएसएफ
विज्ञापन

आईजी बीएसएफ जम्मू एन एस जम्वाल और डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने गुरुवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान आईबी(अंतर्राष्ट्रीय सीमा) और एलओसी(नियंत्रण रेखा) पर मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के बारे में उन्हें अवगत कराया। आईजी बीएसएफ जम्मू ने सीमा पर चुनौतियों का सामना करने के लिए बीएसएफ द्वारा उठाए जा रहे काउंटर उपायों, सीमा सुरक्षा ग्रिड के बारे में भी उपराज्यपाल को जानकारी दी।

विज्ञापन


इन बिंदुओं पर हुई बातचीतः- 

  • सीमावर्ती पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए बीएसएफ और पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सुचेतगढ़ और चमलियाल को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना।
  • सीमा की आबादी के लाभ के लिए बीएसएफ चौकियों और सीमा क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्क।
  • सीमा से सटे क्षेत्र में उगे जंगल को साफ करने और बाड़ लगाने में सरकार से मदद की मांग। 
  • बाड़ से सटी जमीन पर खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहन।


इस दौरान बीएसएफ के आईजी ने निर्माण कार्यों के लिए भूमि मामलों के अधिग्रहण के त्वरित निपटान में हस्तक्षेप के लिए उपराज्यपाल को धन्यवाद दिया। आईजी ने उपराज्यपाल को सीमा क्षेत्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित भी किया। उपराज्यपाल ने बीएसएफ और नागरिक प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने में बीएसएफ के काम की सराहना की। साथ ही सीमा क्षेत्र का दौरा करने की सहमति भी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः आज भी बंद रहेगा जम्मू-श्रीनगर हाईवे, खतरनाक बर्फीले तूफान की चेतावनी, पर्यटकों के लिए ये निर्देश 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें