फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आई पाकिस्तानी गोली, तो छोड़ देंगे गांव

Wed, 27 Aug 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजरों द्वारा भीषण गालीबारी से दहशतजदा ग्रामीणों ने सीमांत गांव खाली करने का मन बना लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गत दिवस ही लौंडी गांव का दौरा करने के बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने बैठक कर हालात खराब होेने पर गांव खाली करने का फैसला किया। वहीं बोबिया गांव में भी ग्रामीणों ने सरपंच से प्रशासिनक मदद की गुहार लगाने को कहा है।
विज्ञापन


लौंडी गांव में रहने वाले रामपाल ने बताया कि कुछ दिनों से जिस प्रकार से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हालात बने हुए हैं। गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। बच्चे तो जंग समझ रहे हैं और हर वक्त घर वालों से हालात के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों ने तो स्कूल जाना भी कम कर दिया है।

वहीं ग्रामीण भीम सिंह ने बताया कि स्कूल को पहले कई बर पाकिस्तानी सैनिक निशाना बना चुके हैं। ऐसे में जिस प्रकार के हालात हैं अगर एक भी गोली चली तो वह गांव खाली कर देंगे।
विज्ञापन


वहीं अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांव बोबिया में भी ग्रामीणों ने गांव के सरपंच से मुलाकात कर प्रशासनिक अधिकारियों से स्थिति का जायजा लेने की गुहार लाने की मांग की है। ग्रामीण राधे श्याम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने जरूरी सामान बांध लिया है, रोजमर्रा के सामान को बाहर रखा है। यहां भी अगर पाकिस्तान की ओर से कोई हरकत की गई तो वह गांव खाली कर देंगे। गौरतलब है कि स्कूलों में पहले ही आदेश आ चुका है कि अगर गांव खाली होता है तो उन्हें स्कूलों में ही ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें