फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का जम्मू कश्मीर से रिश्ता अनुच्छेद 370 के कारण: महबूबा

Sat, 30 Mar 2019 11:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश का जम्मू कश्मीर से रिश्ता अनुच्छेद 370 के कारण है। अगर इसे हटाया जाता है तो यह रिश्ता खत्म हो जाएगा। पता नहीं दोबारा हम यह रिश्ता बनाना चाहेंगे या नहीं। 

विज्ञापन


वह शनिवार को श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 को हटाया जाता है तो मुख्यधारा की पार्टियों को सोचना होगा कि अगर हम चुनाव लड़ेंगे तो किस कानून के तहत लड़ेंगे, क्योंकि देश का संविधान जम्मू कश्मीर में 370 के जरिये लागू होता है। अगर उसी को तोड़ेंगे तो फिर जो महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर या हिंदुस्तान के संविधान की शपथ कैसे ले पाएंगी। 

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो नई बुनियादों और शर्तों के आधार पर नए सिरे से देश का और जम्मू कश्मीर का रिश्ता बनाना होगा। पता नहीं नई शर्तें क्या होंगी? नई नेगोसिएशन होगी, क्या उसके लिए आप तैयार हैं? फिर से 1947 की तरह क्या आप मुस्लिम बाहुल्य राज्य के साथ रिश्ता बनाना चाहेंगे? महबूबा ने कहा कि पता नहीं हम मिलना भी चाहेंगे या नहीं, शायद दोबारा सोचना पड़ेगा। क्योंकि संविधान के तहत हमें विशेष दर्जा दिया है और अगर उसे हटाया जाता है तो फिर हमें दोबारा सोचने की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस पर गौर करना चाहिए। 370 को खत्म करना आसान नहीं है अगर इसे खत्म किया जाता है तो जम्मू कश्मीर के साथ आपका रिश्ता खत्म हो जाएगा।

मुकाबला होगा कड़ा
उत्तरी कश्मीर में लोकसभा के चुनाव को लेकर पीडीपी नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा कि मुकाबला तो कड़ा होगा। उन लोगों के पास पैसे बहुत हैं और लोगों की खरीद फरोख्त के मामले में वह हम लोगों से काफी आगे हैं। हमारी दुआ है कि लोग सोच समझ कर फैसला करें, क्योंकि पैसों के लिए किया गया फैसला कौम के लिए सही नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें