फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 से भारत को नुकसान है तो कश्मीर को छोड़ दें : महबूबा मुफ्ती

Sat, 27 Apr 2019 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुलगाम
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर प्रधानमंत्री के बयान पर भड़कीं पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती फिर बेतुका बयान दे गईं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि 370 से भारत को नुकसान है तो क्यों नहीं कश्मीर को अलग छोड़ देते हैं। 

विज्ञापन


चुनाव प्रचार के आखिरी दिन महबूबा ने कुलगाम में अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीडीपी के पूर्व सहयोगी रहे कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की भी खिंचाई कीं। उन्होंने कहा कि जब आजाद साहब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कश्मीरी जमीन श्राइन बोर्ड के हाथों बेच दिया। क्या उस समय उन्हें 370 के बारे में नहीं सोचा? नेकां पर बरसते हुए कहा कि पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ कुख्यात समझौते पर हस्ताक्षर किए फिर शेख साहब ने मुख्यमंत्री की सीट स्वीकार कर ली। क्या नेशनल कांफ्रेंस ने राज्य की विशेष स्थिति के बारे में नहीं सोचा?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें