फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में भाग लेना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलिः राम माधव

Sat, 27 Apr 2019 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
राम माधव - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार को पुलवामा के लेथपोरा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उस स्थान पर पुष्प अर्पित किए, जिस स्थान पर 14 फरवरी को आत्मघाती हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। राम माधव ने कहा कि शहीदों को असली श्रद्धांजलि यह होगी कि वे बड़ी संख्या में मतदान में भाग लें।  

विज्ञापन

   
राममाधव खन्नाबल अनंतनाग में भाजपा की जनसभाओं को संबोधित कर श्रीनगर लौट रहे थे। इस दौरान भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि लेथपोरा में शहीद स्मारक बनाने की मांग राममाधव के सामने रखी। इस अवसर पर राम माधव ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। हमने बड़ी संख्या में जांबाज सिपाहियों को खोया। घटना स्थल से गुजरते वक्त शहीदों को सम्मान देना कर्तव्य समझा। 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले हर भारतीय का कर्तव्य है कि वे शहीदों को नमन करें। इस दौरान उन्होंने मतदान को शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए कहा कि उम्मीद है कि दक्षिणी कश्मीर में भी लोग भारी संख्या में घरों से निकलेंगे और अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। घाटी के अन्य दो लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत में अच्छी वृद्धि देखी गई। उम्मीद है कि अनंतनाग सीट पर भी अच्छा मतदान होगा। 
विज्ञापन

   
भाजपा कश्मीर घाटी की मुख्यधारा की पार्टी : राममाधव
राममाधव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा आज के दौर में कश्मीर घाटी की मुख्यधारा की पार्टी बन गई है। हम यहां के विकास की राजनीति के लिए काम करेंगे। यहां की क्षेत्रीय पार्टियों ने हमेशा विवादों और स्वार्थ की राजनीति की है। उन्होंने इस क्षेत्र में अपनी रोटियां सेकने के लिए संघर्ष को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। राम माधव ने कहा कि हम क्षेत्र में शांति और विकास के लिए काम करेंगे। 

वहीं, घाटी में भाजपा के नेता अल्ताफ ठाकुर ने बताया कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था इस स्थान के साथ जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है अपने देश के शहीदों पर। ठाकुर ने कहा कि उनके द्वारा राम माधव के सामने इस स्थान पर एक शहीद स्मारक स्थापित करने की मांग रखी गई ताकि यहां से गुजरने वाला हर देशवासी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर याद कर सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के सामने भी यह मांग रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें