जानकारी के अनुसार, हाईवे को कवर करने वाले तमाम जिलों की लोकल पुलिस को संयुक्त नाके लगाने के लिए कहा गया है। इसके तहत कठुआ, सांबा, जम्मू,राजोरी, रियासी, उधमपुर,रामबन आदि जिलों में पुलिस के संयुक्त नाके लगाए गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि कश्मीर ट्रैवल करने वाले तमाम लोगों और वाहनों की मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। क्योंकि आईईडी हमलों के लिए वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में यहां कार का इस्तेमाल हुआ। वहीं इसके बाद बनिहाल में भी इसी तरह का हमला करने के लिए कार ली गई थी, लेकिन यह हमला नाकाम हुआ। ऐसे ही कई हमलों की कोशिशें हो चुकी हैं।
कुछ दिन पूर्व डीजीपी दिलबाग सिंह भी प्रेस कांफ्रेंस में बोल चुके हैं कि ऐसे हमलों की चुनौती और संभावना बनी रहेगी। ऐसे में गणतंत्र दिवस के पास इसी तरह का बड़ा आतंकी हमला होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसे देखते हुए हाइवे पर कड़ी चौकसी की गई है।