वहीं इस मामले को लेकर आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने कार में आईईडी लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची है। इसी को लेकर कल यानी कि बुधवार शाम को पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने नाका लगाया था। इस दौरान कार सवार आतंकी नाके के पास पहुंचा। जिसे सुरक्षाबलों ने रुकने का इशारा किया।
इस दौरान कार में सवार आतंकी ने भगाने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों का शक पुख्ता हो गया। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कार में करीब 40 किलो आईईडी लगाया गया था। आतंकी संगठन जैश ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।