फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की बड़ी कोशिश नाकाम, आईईडी बरामद 

Sat, 16 Apr 2022 09:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी पुलिस ने विशेष इनपुट के बाद  गांव में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को आईईडी मिली। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आईईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर गुरदान रोड पर लगाई गई आईईडी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को बरामद किया है। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरदान रोड पर गुरदान चावा गांव में कुछ संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद पूरे इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सड़क के किनारे संदिग्ध वस्तु पड़ी मिली जो जांच के दौरान आईईडी निकली।
विज्ञापन


बम दस्ते ने बाद में एसओपी के अनुसार उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर नष्ट कर दिया। इस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें