श्रीनगर हाइवे पर मिली आईडी का वजन 5 किलो था।
- फोटो : AMAR UJALA
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र लसजन में सेना द्वारा शुक्रवार की सुबह एक आईईडी बरामद की। इस आईईडी को सेना और अन्य सुरक्षाबलों को निशान बनाने के लिए प्लांट किया गया था। इससे पहले कि कोई इस बड़ा हादसा होता उससे पहले ही इसे निष्क्रिय कर दिया गया।
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोज़ाना की तरह आज सुबह करीब 8 बजे सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) नियमित तौर पर इलाके से गुज़रने वाले श्रीनगर-बारामुल्ला राष्ट्रिय राजमार्ग पर गश्त कर रही थी कि उन्हे इस दौरान पीक्स ऑटोमोबाइल (मारुती शोरूम) से कुछ ही दूरी पर एक नवनिर्माण पुल के नीचे आईडी बरामद हुई।
आईडी को आरओपी में शामिल स्निफ्फर डॉग द्वारा खोजा गया। इस आईडी को एक प्रेशर कुकर में प्लांट किया गया था और यह एक रिमोट कंट्रोल्ड ऑपरेटिव आईडी थी। मिली जानकारी के अनुसार इस आईडी का वज़न 5 किलो था जिसके फटने से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।