फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baramulla: जनबाजपोरा में आईईडी बरामद कर किया गया निष्क्रिय, इस रास्ते से गुजरने वाला था सेना का काफिला

Fri, 20 Feb 2026 11:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बारामूला

सार

बुधवार रात को जनबाजपोरा में सेना ने एक आईईडी का पता लगाया। बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित नष्ट किया। इससे सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के काफिले पर संभावित खतरा टल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात को बारामूला के जनबाजपोरा इलाके में भारतीय सेना ने एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाया। इसका पता चलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया। विस्फोटक को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया, जिससे किसी भी जानमाल के नुकसान को रोका जा सका।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ का एक काफिला इसी रास्ते से गुजरने वाला था और सुरक्षा बलों की समयबद्ध कार्रवाई से एक बड़ा संभावित खतरा टल गया। अभियान के दौरान इलाके को घेर लिया गया था और आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने के बाद यातायात सामान्य हो गया। यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि आईईडी किसने और किन परिस्थितियों में लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें