पुंछ। जिला लीगल सर्विस अथारिटी की तरफ से वीरवार को श्रीकृष्णचन्द्र मैमोरियल डिग्री कालेज सभागार में वन्य पशु एवं मानव भिड़ंत एवं उसको लेकर कानूनी प्रक्रिया को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कालेज विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लीगल सर्विस अथारिटी के अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल व सेशन जज पुंछ अहसान उल्ला परवेज मलिक ने की, जबकि जिला विकास उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा मुख्य अतिथि रहे।